तत्वों का ठिकाना बनी गुमनाम सडक़

जबलपुर।  तीसरे रेलवे पुल से चौथे पुल को जोडऩे वाली पगडंडी सडक़ अब टूटकर खस्ता हाल हो चली है। देखते ही देखते रख रखाव ना होने के कारण यह सडक़ अब गायब होती जा रही है। ज्यादा आवागमन ना होने के  कारण यह सडक़ असामाजिक तत्वों का अड्डा भी बनती जा रही है। निजी कॉलेज के पीछे बनी यह सडक़ पर अनैतिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। शाम होते ही इस सडक़ पर जुआरियों के साथ-साथ शराबियों की भी जमघट होने लगती है। जो देर रात तक सजी रहती है। इस मार्ग के आस-पास कई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ – साथ न्यायालय से जुड़े लोगों के भी आवास मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस की पेट्रोलिंग देखने को नहीं मिलती है। जिसके चलते असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रहते है।  पिछले कई वर्षों से बनी यह सडक़ देखरेख ना होने के कारण जर्जर सडक़ में  बदलती जा रही है।

कचरे घर में  होती जा रही तब्दील

सदर केण्ट स्थित सूनसान मार्ग होने के कारण आस-पास के क्षेत्रवासी इस सडक़ पर कचरा फेंक कर कचरे घर में तब्दील कर रहे है। इतना ही नहीं एकांत में होने के कारण इस मार्ग पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। जो घंटों यहॉं खड़े होकर समय व्यतीत करते है। इनको यहॉं रोकने टोकने के  लिए प्रशासन की ओर में कोई भी मौजूद नहीं रहता है। जिसके चलते यह सडक़ राहगीरों की कम और तत्वों कि ज्यादा बनती जा रही है।

Next Post

पुलिस के जाल में फंसे 3 तस्कर, 7 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त 

Sat May 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पुलिस ने दो बाइक के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार नवभारत न्यूज सीधी 11 मई। जिले की अमिलिया थाना पुलिस के जाल में तीन बाइक सवार गांजा तस्कर फंसे। जिनके कब्जे से कुल कीमती 2 लाख […]

You May Like