दक्षिण चीन के पहाड़ी क्षेत्र में आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत की पुष्टि

नाननिंग, 29 मई (वार्ता) दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्र में आयी बाढ़ में लापता हुए आठ निवासियों की मौत की पुष्टि हो गई है।

स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अपराह्न करीब 2:30 बजे नदी में आखिरी शव बरामद किया गया और सभी शवों की पहचान डीएनए परीक्षणों के माध्यम से पुष्टि की गई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह लॉन्गशेंग काउंटी के सैंशे गांव में यह आपदा आई, जिसमें आठ निवासी लापता हो गए।

Next Post

ईरान के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर नेतन्याहू को दी है चेतावनी: ट्रम्प

Thu May 29 , 2025
वाशिंगटन, 29 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी है, जिससे ट्रम्प प्रशासन और ईरान के बीच नए परमाणु समझौते पर चल रही बातचीत को खतरा हो सकता है। सीएनएन […]

You May Like