यह चुनाव विकास करने वाले और झूठ बोलने वालों के बीच का चुनाव है: यादव

खरगोन, 09 मई  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव दो लोगों के बीच हो रहा है, एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जो बिना किसी लोभ लालच के देश का विकास कर रहे हैं, दूसरे वह है जो झूठ बोलकर सरकार तो बनाते हैं, लेकिन विकास के कार्य नहीं करते हैं।
डॉ यादव ने खंडवा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खरगोन के हेलापड़ावा, भीकनगांव में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल के हमारे भोले भाले भाई बहन को वे प्रणाम करते हैं। उनका आशीर्वाद मांगते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की इस बेला में दो लोगों के बीच ये चुनाव हो रहा है। एक अपने जीवन को दांव पर लगाकर जिनके मन में रंच मात्र भी लोभ लालच नहीं है। हम और आप सभी लोग उन्हें श्री नरेंद्र मोदी के नाम से जानते हैं। ये उनका चुनाव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी तरफ वो सारे लोग हैं, जिनके कारण से देश का विकास और प्रगति रुका। जिन्होंने बार-बार झूठ बोलकर सरकार तो बनाई लेकिन केवल बोलने के लिए बोलते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है। आप में से प्रत्येक व्यक्ति के घर में गाय भैंस होगी। हमने योजना बनाई है कि आदिवासी अंचल में जिनके घर में गाय भैंस नहीं है उनको गाय भैंस देकर उनकी आय बढ़ाने का काम हमारी सरकार करेगी। जैसे हम गेहूं पर बोनस देते हैं। कांग्रेसी बोलते हैं आपने तो 2700 गेहूं का बोनस बोला था।
डॉ यादव ने कहा कि सरकार 5 साल के लिए बनी है। हमने इसी साल गेहूं का बोनस 2400 देने का काम किया है, अगले साल फिर बढ़ाएंगे और धीरे-धीरे करके बढ़ाते जाएंगे। कांग्रेस के नेता 2700 करते रहे हम तो इसे 3000 तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा पूरे निमाड में आज पानी के आधार पर सबका जीवन बदल रहा है, जो क्षेत्र बचे हैं चिंता मत करना बाकी जगह भी पानी आयेगा। पीने का भी आएगा और खेतों में भी पानी आएगा। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार की जुबान है।

Next Post

कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा छलकपट किया: यादव

Thu May 9 , 2024
खंडवा, 09 मई  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से आदिवासियों के साथ छलकपट किया उनको केवल वोट बैंक समझा है, उनसे जिंदगीभर से वोट लेते रहे, लेकिन उनका विकास कभी नहीं किया। डॉ यादव ने खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी […]

You May Like