गोली लगने से उप पुलिस निरीक्षक घायल

मुरैना, 09 मई  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में साइबर सेल में पदस्थ आज एक उप पुलिस निरीक्षक के रायफल की सफाई करते समय अचानक गोली पैर में लगने से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप पुलिस निरीक्षक अभिषेक जादोंन सरकारी रायफल की सफाई कर रहे थे। इस बीच सफाई करते समय अचानक गोली चल गई जिससे गोली उनके पैर में लगने से घायल हो गये। घायल अवस्था में उपचार के लिये उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर रेफर कर दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

नरसिंहपुर में युवक ने लगाई फांसी

Thu May 9 , 2024
नरसिंहपुर 09 मई  मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना गोटेगांव के पथरया कुंआ के पास मयंक सोनी (30) ने देर रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसकी जेब में जो सोसाईट नोट […]

You May Like