भारत ने श्रीलंका को 8-0 से हराया

यूपिया (अरुणाचल प्रदेश), 10 मई (वार्ता) भारत ने यहां गोल्डन जुबली स्टेडियम में ग्रुप बी के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 8-0 से हराकर सैफ अंडर19 चैम्पियनशिप खिताब की रक्षा की शानदार शुरुआत की।

डैनी मेइतेई लैशराम (26’, 31’, 50’) ने टूर्नामेंट में पहली बार शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि प्रशान जाजो (17’, 62’) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। शुक्रवार रात को एमडी अर्बाश (40’), ओमंग डोडम (48’) और कप्तान सिंगमयुम शमी (81’) ने एक-एक गोल किया।

अरुणाचल प्रदेश में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में मेजबान टीम ने पहली सीटी बजने के साथ ही अपने इरादे दिखा दिए। शानदार पासिंग और लगातार दबाव के साथ भारत ने मैदान पर अपना जलवा दिखाया और श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया।

भारत के मिडफील्ड ने तेज पास के साथ गति को नियंत्रित किया, जबकि उनके फॉरवर्ड ने श्रीलंका की अव्यवस्थित बैकलाइन को तहस-नहस कर दिया। अर्बाश और रोहन सिंह मेहमान टीम के लिये विशेष रूप से खतरनाक साबित हुये 17वें मिनट प्रशान जाजो ने शानदार फील्ड गोल किया। इसके ठीक नौ मिनट बाद, श्रीलंका के एक गलत बैकपास ने ओमंग डोडम को आगे बढ़ने का मौका दिया और डैनी ने सही समय पर हेडर से गोल करने में कोई गलती नहीं की। भारत ने 31वें मिनट में 3-0 की बढ़त बनाई जब डैनी ने फिर से गोल किया। चौथा गोल हाफ-टाइम से पहले हुआ, जब डैनी ने बॉक्स में एक क्रॉस फेंका, जिसे जाजो ने चतुराई से अर्बाश के रास्ते में हेड किया, जिन्होंने आसानी से गोल कर दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत पहले हाफ की तरह ही जोश के साथ हुई। लोकल ब्वाय ओमंग डोडम ने 48वें मिनट में स्कोरशीट पर अपनी जगह बनाई। उन्होंने शानदार फुटवर्क दिखाते हुए सेनापाला के पैरों के बीच से गोल कर दिया। कुछ मिनट बाद, डैनी ने ओमिथ एदिरिसिंघे की गलती का फायदा उठाते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 6-0 कर दिया। 62वें मिनट में सातवां गोल जाजो ने किया। आठवां और अंतिम गोल शमी की व्यक्तिगत प्रतिभा का गवाह बना जब उन्होंने 81वें मिनट में दो डिफेंडरों को छकाते हुये गोल किया।

इसके अलावा सैफ अंडर 19 चैम्पियनशिप 2025 के उद्घाटन मैच में बांग्लादेश और मालदीव ने रोमांचक 2-2 से ड्रॉ खेला। बांग्लादेश अंडर-19 ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरे हाफ में मालदीव की टीम ने शानदार वापसी की और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर: मुंबई तट पर हाई अलर्ट, मछुआरों के लिए जारी हुयी चेतावनी

Sat May 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 10 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र राज्य मत्स्य विभाग ने मछली पकड़ने वाले समुदाय को चेतावनी जारी की है कि वे तेल रिग और 877.97 किलोमीटर लंबे महाराष्ट्र तट […]

You May Like