पत्नी के साथ मारपीट कर घर में लगाई आग

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी में पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए  घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि  श्रीमती शीला बाई भूमिया 40 वर्ष निवासी ग्राम पौड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मजदूरी का काम करती है उसका पति दस्सी भूमिया आये दिन शराब पीकर घर मारपीट करता है।

रात्रि करीब 2 बजे में अपने बच्चो के साथ घर पर सो रही थी तभी  पति दस्सी भूमिया आया और हाथ घूसों से मारपीट करने लगा और घर में आग लगा दी।  वह अपने बच्चों को साथ लेकर घर से बाहर निकलकर जान बचाकर निकली। आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जल गया।  पुलिस ने आरोपी पति दस्सी भूमिया 42 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Next Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा आज बुरहानपुर , नेपानगर कार्यकर्ता सम्मेलन में होगें शामील

Wed May 8 , 2024
बुरहानुपर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अघ्यक्ष व्ही.ही.शर्मा 8 मई 2024 को बुरहानपुर पधार रहे है। इस अवसर पर वे बुरहानपुर एवं नेपानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेगें।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा 8 मई 2024 […]

You May Like