मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक नीरज कुमार सिंह की अनूठी पहल

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पंचक्रोशी यात्रियों हेतु नि:शुल्क भोजन व्यवस्था की गई

 

नवभारत

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को नि:शुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की मंशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में पंचक्रोशी यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पंचक्रोशी यात्रियों को जानकारी देने हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर के कंट्रोल रूम से सतत सूचना प्रसारित की जा रही है। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों के भोजन प्रसादी व पेय जल की व्यवस्था का सतत निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस दौरान अन्नक्षेत्र प्रभारी मिलिंद वैद्य, राजेंद्र सिंह सिसोदिया व अन्य कर्मर्चारियों द्वारा सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी, पुजारी, पुरोहितों, मंदिर प्रबंध समिति सदस्यो व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

Next Post

महामंडलेश्वर मंदाकिनीपुरी ने धोखाधड़ी उजागर होने पर खाया जहरीला पदार्थ

Tue May 7 , 2024
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पद से हटाया, महंत ने दर्ज कराया था प्रकरण   उज्जैन। निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकिनीपुरी ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। महामंडलेश्वर पर सोमवार रात महंत ने धोखा देकर […]

You May Like