ड्रेपर को हराकर रूड ने जीता अपना पहला मैड्रिड ओपन का खिताब

मैड्रिड 05 मई (वार्ता) नॉर्वे के स्टार टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया।

रविवार देर रात खेले गये फाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को दो घंटे 29 मिनट तक चले मैच में 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया। कैस्पर रूड का यह पहला मास्टर्स 1000 खिताब है।

रूड ने दो बार ड्रेपर की सर्विस तोड़कर पहला सेट 7-5 से अपने नाम किया। वहीं ड्रेपर ने दूसरा सेट 3-6 से जीतकर मुकाबले में वापसी की। रूड ने तीसरे सेट में 3-2 की बढ़त बनाते हुए अंत में 6-4 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान कैस्पर रूड ने नौ और ड्रेपर ने छह ऐस लगाये।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

Mon May 5 , 2025
नई दिल्ली 05 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी […]

You May Like