खरगे-राहुल ने दी पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं

खरगे-राहुल ने दी पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा की पंचायती राज ही लोकतंत्र का आधार स्तंभ है और इसकी मजबूती के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।

श्री खरगे ने कहा “सभी देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं। भारत की आत्मा गाँवों मे बसती है, इसलिए गाँवों के विकास से ही देश का विकास संभव है।”

उन्होंने कहा “महात्मा गाँधी जी व विनोबा भावे जी के ‘ग्राम स्वराज’ से प्रेरणा लेकर राजीव गाँधी जी के प्रयासों से कांग्रेस ने देश में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू किया, जिसके तहत पंचायती राज को संस्थागत स्वरूप मिला और ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र मज़बूत हुआ। डॉ मनमोहन सिंह जी ने आज के दिन को 2010 में ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ घोषित किया। कांग्रेस, ग्राम स्वराज को सुदृढ़ करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”

श्री गांधी ने कहा “देश के सभी मुखियाओं, पंचों और स्थानीय निकायों के सदस्यों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को राजीव गांधी जी ने सशक्त पंचायती राज के ज़रिए साकार किया, और ग्रामीण भारत को देश की मुख्यधारा से जोड़ा। हमें मिलकर इस पहल को और मजबूत बनाने के प्रयास करने चाहिए।

Next Post

हूतियों के खिलाफ नवीन अमेरिकी हवाई हमले

Thu Apr 24 , 2025
सना, 24 अप्रैल (वार्ता) यमन की हूतियों के कब्जे वाली राजधानी सना पर गुरुवार को हुए नवीन अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों और हूती संचालित अल-मसीरा टीवी ने दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक […]

You May Like