अनियंत्रित स्कार्पियो बाणसागर नहर में समाई , एक मृतक का मिला शव

रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत सीधी-रीवा गड्डी मार्ग में ब्रिज के समीप हुआ हादसा, हादसे में अन्य लोगों के मृत होने का अंदेशा

सीधी :जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत सीधी-रीवा गड्डी मार्ग में आज ब्रिज के समीप बाणसागर नहर में अनियंत्रित होकर एक स्कार्पियो के गिरने से इसमें सवार सभी लोगों की जल समाधि बन गई। पुलिस ने तेजी के साथ सर्चिंग आपरेशन शुरू किया और डूबी स्कार्पियो को कुछ घंटे में बाहर निकालते हुये एक शव को बरामद किया है। स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे इसकी विवेचना में पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है।हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ.रवीन्द्र वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गये और डूबी हुई स्कार्पियो को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 3 बजे रामपुर नैकिन की ओर से स्कार्पियो क्रमांक एमपी 17 सीए 7478 गड्डी मार्ग से रीवा की ओर जा रही थी।

ब्रिज के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर वहां से प्रवाहित बाणसागर नहर में समा गई। स्कार्पियो वाहन को नहर में गिरता देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने हल्ला-गुहार मचाया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही नहर के पानी में डूबी स्कार्पियो को बाहर निकालने की कवायद शुरू की। बड़े-बड़े रस्सों के सहारे स्कार्पियो वाहन को बांधा गया और क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल लिया गया। स्कार्पियो वाहन में एक मृत अधेड़ का शव मिला, जिसकी पुष्टि रीवा जिले के ग्राम हरिहरपुर निवासी इन्द्रपाल सिंह के रूप में की गई है।

स्कार्पियो में सवार लोगों की नही मिली संख्या

आज दोपहर करीब 3 बजे स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में जा गिरा। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान बाहर निकाली गई स्कार्पियो से एक शव पुलिस ने बरामद किया है। हादसे के दौरान स्कार्पियों में कितने लोग सवार थे इसकी जांच पड़ताल में पुलिस पूरी सक्रियता के साथ जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी। बाणसागर नहर में इस दौरान काफी तेजी से पानी का बहाव जारी है। पुलिस द्वारा हादसे के बाद नहर का पानी तत्काल बंद करा दिया गया है किन्तु पानी का बहाव थमने में अभी कई घंटे लगेंगे। इसी वजह से पुलिस यह जानकारी जुटाने में जुटी हुई है कि हादसे के दौरान स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे।

इनका कहना है-

बाणसागर नहर में आज दोपहर करीब 3 बजे अनियंत्रित स्कार्पियो के गिर कर डूबने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और स्कार्पियों को बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही एक शव को भी बरामद किया गया है। स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

डॉ.रवीन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सीधी

Next Post

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम किए जारी

Sun May 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) कांग्रेस ने रविवार को आगामी ओडिशा विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीदवारों के नामों […]

You May Like