
भोपाल। आज शनिवार को मेटा की मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप्प कुछ समय के लिए डाउन रहा। जिससे हजारों यूजर्स को इसके इस्तेमाल में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके डाउन होने की शिकायत कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। इधर,भारत में कई यूजर्स ने मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी का जिक्र किया है। वहीं कई यूजर्स को बड़े-बड़े ग्रुप में मैसेज ना जाने की दिक्कत आई।
लोगों ने एक्स पर स्टेटस अपलोड पेंडिंग और मैसेज पेंडिंग लिखकर अपनी दिक्कतें बताई। लोगों ने अपने स्क्रीनशॉट शेयर करना भी शुरू कर दिए, जिसमें मैसेज सेटिंग में अटक गया और स्टेटस पोस्ट नहीं हो रहा। कई यूजर्स ने ये भी बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी हल्की-फुल्की दिक्कत देखने को मिली।
आज व्हाट्सएप्प के डाउन होने से पहले भारत में यूपीआई पेमेंट सर्विस में दिक्कतें आ गई। लोगों ने अपने-अपने पेटीएम, फोनपे और गूगल पे एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खामी के कारण लेनदेन नहीं कर सके।
