हाथियों के कुनबे में आये दो नन्हे मेहमान, खुशी का माहौल

पन्ना, (वार्ता) बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में तीन दिन के भीतर दो बड़ी खुशखबरी मिली हैं। यहां हाथियों के कुनबे में दो नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है, जिससे टाइगर रिज़र्व में ख़ुशी का माहौल है। इन नन्हे मेहमानों के आ जाने से पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों का कुनबा बढ़ गया है।

हाथियों के इस कुनबे में दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला भी शामिल है, जो पन्ना टाइगर रिज़र्व के लिये किसी धरोहर से कम नहीं है।

क्षेत्र संचालक अंजना तिर्की ने बताया कि पन्ना टाइगर रिज़र्व की हथिनी मोहनकली ने आज सुबह लगभग साढ़े चार बजे राजाबरिया कैम्प में नर शिशु को जन्म दिया है। हथिनी और उसका शिशु दोनों स्वस्थ हैं। इसके पूर्व हथिनी कृष्णकली ने एक मई को सुबह चार बजे राजाबरिया कैम्प में ही मादा शिशु को जन्म दिया था। इस तरह से बीते तीन दिनों के दरम्यान पन्ना टाइगर रिज़र्व में दो नए मेहमान आये हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि आज नर शिशु को जन्म देने वाली हथिनी मोहनकली कल बाघिन के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थी। वहां से वापस हाथी कैम्प में आने के उपरांत आज सुबह उसने नन्हे मेहमान को जन्म दिया, जिससे ख़ुशी दोगुनी हो गयी।

 

 

Next Post

जीतू पटवारी के खिलाफ इमरती देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

Sat May 4 , 2024
ग्वालियर/भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पूर्व मंत्री इमरती देवी के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर उठे विवाद के बीच आज सुश्री इमरती देवी की शिकायत पर ग्वालियर जिले के डबरा में जीतू पटवारी के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी […]

You May Like