भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

भोपाल, 03 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से शिकायत की है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार पार्टी ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के खिलाफ एक शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। बिजली के खंबों, टेलीफोन के खंबों और सरकारी संस्थानों की दीवारों का उपयोग प्रचार के लिए किया जा रहा है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए इस पर रोक लगाते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाना चाहिए।

श्री धनोपिया ने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के संबंध में भी निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि इन्होंने भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत के अनुसार श्री चौहान मंडीदीप में गुरुवार रात को चुनावी सभा कर रहे थे। उनका दावा है कि रात्रि दस बजे के बाद भी सभा की जा रही थी, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। सभा रोकने का प्रयास वहां के एक पुलिस अधिकारी ने किया, लेकिन भाजपा नेताओं ने उसे चुप करा दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए।

Next Post

भाजपा को बड़ा झटका, युवराज कपूर सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी

Fri May 3 , 2024
मंडी, 03 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी को करसोग विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज कपूर ने दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। श्री कपूर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व […]

You May Like