ग्वालियर:आगामी 6 अप्रैल को बीजेपी स्थापना दिवस पर हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत हर घर पर झंडा भी लगाएंगे। 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान चलेगा।
17 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर व्याख्यान समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। पार्टी द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत जागरूकता का काम भी किया जा रहा है।
