मियामी ओपन के सेमीफाइनल में एलेक्जेंड्रा एला भिड़ेंगी जेसिका पेगुला से

फ्लोरिडा, 27 मार्च (वार्ता) मियामी ओपन में महिला एकल के सेमीफाइनल में फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की जेसिका पेगुला के बीच शुक्रवार को मुकाबला होगा।

अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने गुरुवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

पेगुला ने राडुकानू पर 6-4, 6-7(3), 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। इसी के साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका कल फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला से मुकाबला होगा।

एक दिन पहले बुधवार को फिलीपींस की टेनिस खिलाड़ी एला ने मियामी ओपन में एक और उलटफेर करते हुए महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं।

पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियाटेक को एला ने सीधे सटों में 6-2, 7-5 से हराया।

Next Post

डॉलर-येन तेज, पाउंड और यूरो गिरे

Thu Mar 27 , 2025
मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में आज मिलाजुला रुख रहा। थॉमस कुक की ओर से जारी सांकेतिक मुद्रा दरें और ट्रैवलर्स चेक खरीद और बिक्री दरें इस प्रकार हैं : मुद्राएं……………….क्रय……………….विक्रय यूएई दिरहम………… 21.24………. 24.82 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर….49.28………..57.03 बांग्लादेश टका………………………….0.76 बहरीन दीनार………..211.51………242.82 कनाडाई डॉलर……….54.72……….63.71 स्विस फ्रैंक……………..88.46………103.92 चीनी युआन…………….8.36…………13.56 […]

You May Like