यादव ने कुष्ठ आश्रम में मनाया जन्मदिन

भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपना जन्मदिवस भोपाल में गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में मनाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आश्रम के वृद्धजन पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें फल, वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को भोजन भी परोसा।

Next Post

संतुलित और स्वच्छ भोजन नागरिक के स्वास्थ्य का आधार: शुक्ल

Tue Mar 25 , 2025
भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि संतुलित और स्वच्छ भोजन नागरिकों के स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और खाद्य संस्थानों को सही खाद्य पदार्थों का उपयोग और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाए। श्री […]

You May Like