पत्नी की मौत, पति पर घूम रही शक की सुई

जबलपुर:विजय नगर थाना अंर्तत कचनार सिटी के राधा वाली गली में रहने वाली महिला की हुई संदिग्ध मौत के बाद पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। दरअसल शव उसके ही घर के भीतर बंद मिला  जबकि बाहर से घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और महिला का पति गायब है।  इसके अलावा जांच में पुलिस को एक फांसी का फंदा भी मिला है। जिसके चलते मामला उलझ गया है। मामले में शक की सुई महिला के पति पर घूम रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। पति के मिलने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विदित हो कि राधा वाली गली निवासी शैलेन्द्र बंशकार का विवाह वर्ष 2013 में कीर्ति (29) से हुआ था। उनके बच्चे नहीं थे। तीन दिन पूर्व कीर्ति के भाई अमित कोल ने कीर्ति को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। कई बार प्रयास के बाद भी फोन नहीं लगा, तो अमित उनके घर पहुंचा, तो देखा कि बाहर से ताला लगा हुआ था। उसे लगा कि कीर्ति और शैलेन्द्र कहीं गए है। तीन दिन बाद रविवार शाम फिर से अमित वहां पहुंचा। घर के पास पहुंचा, तो बदबू आ रही थी।  सूचना पर पुलिस पहुंची तो दरवाजे में लगा ताला तोड़ा तो देखा कि घर के हॉल में ही कीर्ति का शव पड़ा हुआ था।

वह डिकम्पोज हो चुका था, इसके चलते शरीर में किसी प्रकार की चोट के निशान नजर नही आए। मामले में पुलिस ने शैलेन्द्र को तलाशने का प्रयास किया, तो उसका भी कुछ पता नहीं चल सका। जिससे इस बात की आशंका और बढ़ गई कि कीर्ति की हत्या की गई है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी पुलिस को मौत के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है चिकित्सकों का कहना है शव  डिकम्पोज हो चुका है अब बिसरा को सागर भेजा जायेगा। वहीं पुलिस का कहना है कि पति ठेकेदार है जिसकी तलाश जारी है जिसके पकड़े जाने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। इसके साथ ही एक फांसी का फँदा भी मिला है सभी बिन्दुओं पर जांच चल रही है।

Next Post

ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue Apr 30 , 2024
ग्वालियर:मौसम में आए बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों ने आमजन को परेशान कर दिया है। शहर के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। इस समय गर्मी के कारण उल्टी-दस्त,बुखार के पीडि़त मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। हजार विस्तर अस्पताल में […]

You May Like