शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है “योग”- राजेन्द्र शुक्ल

रीवा, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की जीवन पद्धति है।

श्री शुक्ल आज यहाँ शासकीय मार्तंड हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि योग हमारे ऋषियों की अनमोल देन है। यह आज पूरे विश्व में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है। इसका नियमित अभ्यास मनुष्य को ऊर्जासंपन्न बनाता है।

यह लोगों में सकारात्मक चेतना का विकास भी करता है।
उन्होंने ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए लोगों से नियमित रूप से योग करने तथा अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

Next Post

स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी, हमारी संस्कति में प्राचीनकाल से विद्यमान-जायसवाल

Fri Jun 21 , 2024
अनूपपुर, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है और हमारे देश की संस्कृति में योग प्राचीनकाल से विद्यमान है। हमारी योग विद्या ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। श्री जायसवाल ने यहाँ […]

You May Like