एक्सयूव्ही के टक्कर से ऑटो सवार तीन छात्र समेत 4 लोग घायल

सिंगरौली : खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के परसौना-देवरी मार्ग में ऑटो एवं एक्सयूव्ही वाहन के बीच टक्कर हो गई। जहां ऑटो वाहन में सवार तीन छात्रों समेत चार लोग घायल हो गये।

घायलों का इलाज निजी नर्सिंगहोम गनियारी बैढऩ में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक ऑटो वाहन चालक दिनेश बसोर पिता शिव प्रसाद बसोर उम्र 26 वर्ष निवासी गड़हरा ने तीन स्कूली बच्चों बिकेश दुबे पिता अखिलेश दुबे उम्र 12 वर्ष, आरो दुबे पिता राजमोहन दुबे उम्र 9 वर्ष एवं अंकित सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 17 वर्ष सभी निवासी गड़हरा को लेकर आ रहा था कि सोमवार की सुबह देवरी मार्ग में लापरवाह एक्सयूव्ही वाहन क्रमांक एमपी 66 सी 2380 के चालक ने टक्कर मार दिया। जिसमें ऑटो वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए एक निजी नर्सिंगहोम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वही एक्सयूव्ही वाहन में सवार लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं।

Next Post

5वीं एवं 8वीं कक्षा की अंकसूची को सुधारने में लगा 2 साल का वक्त

Tue Apr 30 , 2024
राज्य शिक्षा केन्द्र की लापरवाही उजागर, जनपद शिक्षा केन्द्रों में अब शुरू हुई अंकसूचियों का वितरण सिंगरौली: 5वीं एवं 8वीं कक्षा के वर्ष 2021-22 के मुख्य परीक्षा परिणाम के अंकसूची त्रुटिपूर्ण सुधार के बाद जिले के जनपद शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से वितरण शुरू किया गया है। त्रुटीपूर्ण अंकसूचियों को […]

You May Like