
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम झोझी में 9 मार्च की रात्रि एक बुजुर्ग पर सब्बल से हमला कर दिया गया था। हमले में घायल की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। हमलावर फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक देवेन्द्र सिंह राजपूत 31 वर्ष निवासी ग्राम झोझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मार्च की रात्रि वह एवं उसके पिता रमेश सिंह और गांव के अमित सिंह राजपूत तीनों ट्रेक्टर से अपने घर आ रहे थे ट्रेक्टर वह चला रहा था पिता रमेश सिंह एंव अमित सिंह ट्रेक्टर में बैठे थे जैसे ही गडारिया मोहल्ला ग्राम झोझी में सरकारी नाले के पास पहॅुचे वहां पर श्रीपाल और चौधरी के बीच विवाद हो रहा था उसने ट्रेक्टर खड़ा किया लाईट जल रही थी उसके पिता रमेश सिंह ट्रेक्टर से उतर कर टेक्टर की लाईट के सामने खडे हुये थे तो प्रमोद श्रीपाल विवाद करने लगा। प्रमोद श्रीपाल ने लोहे की सब्बल से उसके पिता के सिर में चोट पहॅुॅचा दी, गन्नू श्रीपाल और कैलाश श्रीपाल हाथ में लोहे की छड़ लिये थे दोनों मारने लगे, वह एवं अमित दोनों चिल्लाये तो तीनों भाग गए। पिता रमेश सिंह 55 वर्ष को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार रमेश सिंह राजपूत 55 वर्ष निवासी ग्राम झोझी की मौत हो गई।
