हाइवे पर पिता के पीछे भाग रहे मासूम की वाहन की टक्कर से मौत

मुलताई: नेशनल हाइवे बैतूल रोड पर ग्राम भिलाई पेट्रोल पंप के सामने बाइक खड़ी कर पेट्रोल लेने जा रहे पिता के पीछे दौड़ रहे एक तीन साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम की मौत हो गई।

नगर के भगतसिंह वार्ड निवासी मुनीराज पिता हीरू हारोड़े ने पुलिस को बताया मंगलवार की दोपहर वह अपनी बाइक से पत्नी संगीता एवं 3 वर्षीय बेटे अक्षित के साथ बानूर स्कूल जा रहा,बैतूल हाइवे पर ग्राम भिलाई के पास बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर बाइक खड़ी कर पेट्रोल लेने हाइवे क्रॉस कर पेट्रोल पंप पर जा रहा था.

उसके पीछे बेटा अक्षित भी दौड़ लगाकर आने लगा इस दौरान बैतूल की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अक्षित को टक्कर मार दी,जिसके सिर में गंभीर चोट आने से अक्षित की मौत हो गई। जिसे नगर के सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भिजवाया गया। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

देश के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डा. एसएन अयंगर नहीं रहे

Wed Mar 12 , 2025
ग्वालियर: देश के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डा. एसएन अयंगर नहीं रहे। देर सायं उनका पार्थिव शरीर ग्वालियर पहुंचेगा। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हैदराबाद में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट भी हुआ था। लेकिन वह बच नहीं सके। डा. अयंगर जेएएस के न्यूरोर्सरी विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे थे। […]

You May Like