मोदी ने रमजान महीने की शुरुआत पर लोगों को दी शुभकामनायें

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रमजान का महीना शुरू होने पर लोगों को शुभकामनायें देते हुये इस अवसर समाज में शांति और सद्भाव की कामना की है।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ रमज़ान का पवित्र माह शुरू हो रहा है, उम्मीद है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आयेगा। यह पवित्र महीना आत्मचिंतन, कृतज्ञता और आस्था का प्रतीक है, साथ ही यह हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। ”

गौरतलब है कि रविवार से रमजान माह की शुरुआत हो रही है। इस्लाम धर्मावलंबियों के आज से रोजे शुरू हो गये हैं और ईद के साथ इनका समापन होता है।

Next Post

मैट हेनरी के पंजे से न्यूजीलैंड ने भारत को 249 के स्कोर पर रोका

Sun Mar 2 , 2025
दुबई 02 मार्च (वार्ता) मैट हेनरी (पांच विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के 12वें मुकाबले में भारत को 249 के स्कोर पर रोक दिया। आज यहाँ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like