सरपंच काम नी करे तो उके बदला की नी बदला….

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ये काम नहीं सिर्फ कमीशन खाना जानते हैं

 

धार। जयराम जी की…अगर त्महारों सरपंच काम नी करे तो उके बदला कि नी बदला.. तो पांडाल में बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा हां बदलनो पडे। जिस पर पटवारी ने कहा वैसे ही अब इना सांसद के भी बदलनो पडेगा।

ये बात बुधवार को निकली कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल की रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही। मुवेल की नामांकन रैली बसस्टैंड से शुरू हुई। रैली में हजारों लोग शामिल हुए। रैली में खुली जीप में मुवेल के अलावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,अरुण यादव ,विधायक हनी बघेल ,प्रताप ग्रेवाल, अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार,मनोज गौतम,पचीलाल मेडा,कन्हैया लाल ठाकुर शक्ति सिंह, चंद्रपाल राजू खे?ी ,भीम सिंह सवार थे। संचालन सुहेल निसार और आभार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर ने माना। मंच पर सांसद विवेक तन्खा ,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल, हीरालाल अलावा, प्रताप ग्रेवाल,भंवरसिंह शेखावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्रसिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदारमौजूद रहे। जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने दी।

बचपन से राम-राम बोल रहे अब हमें ये सिखाएंगे

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाषण की शुरुआत सभी से राम-राम बोलकर की। उन्होंने कहा कि हम अनादिकाल से राम-राम बोलते आ रहे है। भाजपा अब हमें राम सीखा रही है। राम बोलना हमारे संस्कार में शुरू से है। अब मोदी बेरोजगारी,महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करते है। कांग्रेस सरकार में फसल के दाम की पूरी गारंटी है । पूर्व में कांग्रेस सरकार बनते ही केबिनेट की बैठक में कर्ज माफी का आदेश निकाला था। बाद में सरकार बदली और शिवराज ने आदेशको ही निरस्त कर किसानों के साथ धोखा कर दिया। चुनाव में ये लोग गुजरात से पैसा लेकर बांटने आएंगे। किसानों को सम्मान निधि के नाम पर पांच हजार देते है इस रुपए में किसान का गुजारा कैसे होगा। सिंघार ने कहा कि किसानों को भीख नहीं उपज का सही मूल्य चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलवामा कांड हुआ। कांड के बाद सरकार बोलती है कि हमने आतंकवादी मार दिए। पुलवामा शहीद की पत्नी हक के लिए भाजपा सरकार के नुमाईदों के चक्कर लगाती रही। ये लोग उसकी मदद नहीं कर पाए। बाद में न्यायालय जाने पर उसे न्याय मिला। वर्तमान में चल रहे मंगलसूत्र के मामले में सिंघार ने कहा कि सरकार को कोरोना काल याद करना चाहिए उस काल में कई बहनों को मंगलसूत्र गिरवी रखकर पति और परिवार का इलाज कराना पडा। उन्होंने कहा कि ये सच और झूठ और आत्मसम्मान की लडाई है।

डरपोक लोग पार्टी छोड रहे है-राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता डरपोक ले रहे है। उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार,जीतू पटवारी और अरूण यादव की टीम ने मप्र में कांग्रेस को मजबूत किया है। उन्होंने सिंघार को कांग्रेस का जांबाज सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा में घबराहट है। भाजपा सरकार दबाव बनाने के लिए इडी,सीबीआई का सहारा ले रही है। ये लोग संविधान बदलना चाहते है।

मोदी झूठ बोलकर गुमराह कर रहे है-कांग्रेस के पांचों विधायक मौजूद रहे। कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने कहा कि चुनाव के पूर्व नरेंद्र मोदी कहते थे काला धन लाएंगे। उल्टा इलेक्ट्रोबांड ने पोल खोलकर रख दी। कई कंपनियों से भाजपा नेकरोडों रुपए लिए है। नोटबंदी के बारे में उन्होंने कहा कि कई लोगों की मौत लाइन में खडे-खडे हो गई है। मनावर विधायक हीरालाल अलावा ने कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। देश की संपत्ति को बेच रही है। जबकि संपत्ति पर अधिकार आदिवासी का होता है। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि अब सरकार महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुददों पर चुप है। किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार उचित मूल्य नहीं दिला पा रही है। बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि हर मुददे पर भाजपा सरकार फैल है।

 

उन्होंने कहा ये चुनाव देश के संविधान और आजादी बचाने का है।

तपती धूप नहीं कर पाई हौंसला कम

दोपहर में बसस्टैंड से रैली शुरू हुई। रैली में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ झंडा थामे चल रहे थे। तेज गर्मी के बाद भी कार्यकर्ताओं का हौंसला देखने लायक था। कार्यकर्ताओं के पीछे खुली जीप में प्रत्याशी मुवेल और आला नेता चल रहे थे। जुलूस नगर भ्रमण कर निजी गार्डन पहुंचा जहां पर सभा हुई।

Next Post

प्रमुख सचिव - कलेक्टर को अवमानना नोटिस

Thu Apr 25 , 2024
आदेश के बावजूद भी नही हटाये गये सड़क से अतिक्रमण जबलपुर। अतिक्रमण कर शासकीय रोड बंद किये जाने के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश का पालन नहीं किये जाने को चुनौती देते हुए अवमानना याचिका दायर की गयी थी। जस्टिस डी डी बसंल की एकलपीठ ने अवमानना याचिका की […]

You May Like