यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छत्तीसगढ़ के एक दिन के प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। वहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की।
डॉ यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री साय से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े लोक कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रायपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। करीब साढ़े तीन दशक से इस अंचल से सम्पर्क है। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी होने के नाते अक्सर रायपुर आना होता था। यहां आकर ऐसा महसूस हुआ कि अपने घर में ही हूँ। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में विकास के प्रयासों को सफलता मिलेगी। सभी क्षेत्रों में जनकल्याण के कार्य होंगे।

Next Post

मध्यप्रदेश को मिली खजुराहो से नई दिल्ली वंदेभारत, मोदी ने दिखायी हरी झंडी

Tue Mar 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email खजुराहो/भोपाल,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें मध्यप्रदेश के खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल रही। श्री मोदी […]

You May Like