मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए रविवार को कामना की कि रंगों का यह पर्व लोगों के जीवन में नयी ऊर्जा और नया उत्साज उत्पन्न करे।

देश के विभिन्न हिस्सों में आज शाम होलिका दहन होगा और लोग कल रंग-अबीर से होली खेलेंगे तथा संस्कृतिक उत्सव मनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर आपने संदेश में देशवासियों को परिवार जन के रूप में संबोधित करते हुए कहा,“देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।”

Next Post

महाराष्ट्र में चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रचार समिति गठित

Sun Mar 24 , 2024
नयी 24 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में 60 सदस्यीय प्रचार समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया की श्री चव्हाण को समिति का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है जबकि नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार […]

You May Like