ओडिशा एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया

भुवनेश्वर, 15 फरवरी (वार्ता) ओडिशा एफसी ने यहां कलिंगा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में हैदराबाद एफसी को 3-1 से हरा दिया।

ओडिशा अब 29 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है और छठे स्थान पर मौजूद मुंबई सिटी एफसी (31) से दो अंक पीछे है।

ओडिशा की टीमने खेल में आधे समय तक एक गोल से पिछड़ी थी मगर अगले 45 मिनट में एक के बाद एक तीन गोल कर जीत की दावेदार बन गयी। इस प्रकार ओडिशा एफसी ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ भुवनेश्वर में घरेलू मैदान पर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

दूसरे हाफ में घरेलू टीम लगातार आक्रामक रही और हैदराबाद एफसी को पीछे से आगे तक अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा। ओडिशा एफसी अपने अगले मैच में 23 फरवरी को मोहन बागान सुपर जाइंट से खेलेगी, जबकि हैदराबाद एफसी 19 फरवरी को मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगी।

Next Post

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को ओडिशा सरकार देगी नकद पुरस्कार

Sat Feb 15 , 2025
भुवनेश्वर, 15 फरवरी (वार्ता) ओडिशा सरकार ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। इन खिलाड़ियों में से स्वर्ण पदक विजेताओं को छह लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को चार लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं […]

You May Like