हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने श्री हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री सपकाल की नियुक्ति को मंजूरी दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके साथ ही श्री विजय नामदेवराव वादेत्तीवर के कांग्रेस विधायक दल का नेता पद पर नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी गयी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के योगदान की सराहना करती है।

Next Post

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Thu Feb 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार ने डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से हिंसा की घटनाओं से जूझ रहे मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की घोषणा की। […]

You May Like