शराब के नशे में विवाद, एक की हत्या

भिंड, 24 अप्रैल  मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में शराब के नशे के चलते हुए विवाद के कारण एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मौ कस्बे में मंगलवार को श्यामसुंदर विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति की की हत्या कर दी गयी। वह शराब के नशे में था और मोहल्ले के लोगों को गाली दे रहा था। तभी वीरेंद्र सिंह और पूरन सिंह नाम के व्यक्तियाें से उसका विवाद हो गया और दोनों ने मिलकर उसकी पिटायी कर दी। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।

Next Post

पटवारी 24 अप्रैल को इंदौर, झाबुआ और धार में करेंगे जनसभा

Wed Apr 24 , 2024
इंदौर, 24 अप्रैल  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा 24 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में इंदौर, झाबुआ और धार जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह […]

You May Like