एनसीएल परियोजना निगाही के खदान में बड़ा हादसा

होलपैक एवं बोलेरो वाहन के बीच सीधी टक्कर, असिस्टेंट मैनेजर की दर्दनाक मौत, अन्य पॉच घायल

सिंगरौली : एनसीएल परियोजना निगाही के खदान में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे होलपैक मशीन एवं बोलेरों वाहन के बीच आमने-सामने भीड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो वाहन में सवार ओंकारेश्वर पाण्डेय असिस्टेंट मैनेजर निगाही स्विफट इंचार्ज की दर्दनाक मौत हो गई। वही सावेल ऑपरेटर सहित पॉच अन्य लोग घायल हो गये। बोलेरो चालक के अलावा एनसीएल निगाही के स्टाफ हैं। घायलों का इलाज नेहरू चिकित्सालय जयंत में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक एनसीएल परियोजना निगाही में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे उस समय हादसा हुआ जब बोलेरो वाहन में सवार स्टाफ ओंंकारेश्वर पाण्डेय, राकेश, संतोष, द्वारिका, अतुल एवं बोलेरो चालक मनीष कुमार कुशवाहा सावेल मशीन बनाने गये थे। तभी बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 टी 3180 एवं होलपैक मशीन के बीच सीधी टक्कर हो गई। जहां बोलेरो वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गये। आनन-फानन में गैस कटर के माध्यम से घायलों को तत्काल नेहरू चिकित्सालय अस्पताल जयंत ले जाया गया । उपचार के दौरान ओंकारेश्वर पाण्डेय असिस्टेंट मैनेजर निगाही स्विफट इंचार्ज ने दम तोड़ दिया।

वही राकेश हरि पिता भोपाल हरि निवासी राजगंज थाना रायगंज जिला धनबाद सावल ऑपरेटर, संतोष यादव पिता हरिनाम सिंह यादव उम्र 34 वर्ष फिटर सावल सेक्सन निगाही, द्वारिका सिंह पिता जागेश्वर सिंह उम्र 57 वर्ष बेल्डर सावल क्षेत्र एनसीएल निगाही, अतुल सिंह पिता कृष्णपाल सिंह उम्र 38 वर्ष सावल सेक्सन निगाही , बोलेरो ड्राइवर मनीश कुमार कुशवाहा पिता संकर प्रसाद कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी घोरौली घायल हो गये। जिनका इलाज नेहरू चिकित्सालय में चल रही है। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही हैै। फिलहाल उक्त हादसे में किसकी लापरवाही में पुलिस की विवेचना में स्पष्ट हो जाएगा। चर्चा है कि एनसीएल प्रबंधन निगाही की घोर लापरवाही का खामियाजा आधा दर्जन एनसीएल कर्मियों को भुगतना पड़ा है।

इनका कहना
एनसीएल परियोजना निगाही में होलपैक मशीन एवं बोलेरो वाहन के बीच टक्कर हुई है। जिसमें चालक के अलावा 6 एनसीएल कर्मी घायल हुये। स्विप्ट इंचार्ज ओंकारेश्वर पाण्डेय की मौत हो गई है। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
कपूर त्रिपाठी
निरीक्षक, थाना नवानगर

Next Post

गोपद पुलिया को बनाने का 30 अप्रैल तक तय था डेड लाईन

Wed Apr 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने पिछले वर्ष 31 दिसम्बर को निर्माणाधीन एनएच 39 का किया था निरीक्षण सिंगरौली :सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 के गोपद पुलिया का कार्य तय डेड लाईन के करीब 2 महीने बाद […]

You May Like

मनोरंजन