10 दिन बंद रहेंगे लोक सेवा केंद्र, समग्र पोर्टल पर नहीं होगा कामकाज

आय, जाति , ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट भी नहीं बनेंगे

उज्जैन: प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोक सेवा केंद्रो का संचालन प्रारंभ किया गया था, जिसमें खराबी आने और सुधार की व्यवस्थाओं के चलते समग्र पोर्टल 10 दिन तक बंद रहेगा.शनिवार से ही सर्वर डाउन होना प्रारंभ हो गया था. उज्जैन समेत प्रदेश भर के लोक सेवा केंद्रो पर शिकायत आने लगी. जिसमें लोगों को आवेदन जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी दौरान काउंटर से कहा गया की समग्र पोर्टल सोमवार से 10 दिनों के लिए बंद रहेगा.

अधिकृत 5 दिन, दबी जुबान में 10 दिन
हाल फिलहाल जिम्मेदार कुछ भी कहने से बच रहे हैं. बावजूद इसके अधिकृत तौर पर मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एक विशेष सूचना जारी की है जहां 5 से 10 फरवरी तक समग्र पोर्टल बंद करने की बात आम जनता कही गई. जबकि कर्मचारियों ने दबी जुबान में कहा कि 10 दिन के लिए पोर्टल बंद रहेगा.

अपडेशन कार्य होगा
लोक सेवा गारंटी केंद्र से आम जनता को बड़ी राहत मिलती है. सरकारी विभागों के चक्कर काटने से बेहतर है कि लोकसेवा केंद्र पर आवेदन जमा कर दिया जाए और समय सीमा में काम होने के बाद यहीं से उनके दस्तावेज प्राप्त हो जाते हैं. अब एमपीएसईडीसी द्वारा समग्र पोर्टल के अपडेशन का कार्य किया जाएगा इस वजह से यह 10 दिन बंद रहेंगे.

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
नवभारत ने इस संबंध में जब प्रबंधन से चर्चा कर वैकल्पिक व्यवस्था का पूछा तो उन्होंने इतना ही कहा कि नए सर्वर इंफ्रा (एसडीसी 2.0) पर माइग्रेट करने से समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होकर समग्र एप्लीकेशन के माध्यम से बेहतर सेवाएँ प्रदान की जा सकेंगी.

चुप्पी साधी
10 दिनों तक समग्र पोर्टल बंद रहने से लोक सेवा केंद्रों पर कोई कामकाज नहीं होगा, इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है इसके जवाब में लोक सेवा प्रबंधन ने चुप्पी साध ली.

Next Post

रेखा के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा :वैभवी हंकारे

Sun Feb 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में तेजस्वनी का किरदार निभा रही वैभवी हंकारे का कहना है कि इस शो में सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ काम करना उनके लिये किसी सपने के सच होने जैसा है। स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी […]

You May Like