रिटायर्ड अफसर का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश 

मार्केट में जेब से चोरी हुआ मोबाइल फोन

भोपाल, 31 जनवरी. बागसेवनिया इलाके में घर के बाहर टहल रहे एक रिटायर्ड अफसर के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर स्कूटर सवार दो बदमाश भाग निकले. एक बदमाश स्कूटर स्टार्ट करके दूर खड़ा हुआ था, जबकि दूसरा पैदल चलते हुए अफसर के पास पहुंचा था. वारदात के बाद दोनों बदमाश दीक्षा नगर की तरफ भागे थे. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार आईएफएस अनिरुद्ध कुमार (65) वन विभाग से रिटायर हैं. वह परिवार के साथ रामेश्वरम कालोनी में रहते हैं. गुरुवार की रात करीब 9 बजे वह भोजन करने के बाद अपने घर के पास टहल रहे थे. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन किया तो वह मोबाइल पर बातचीत करते हुए टहलने लगी. उसी वक्त एक बदमाश उनके नजदीक पहुंचा और मोबाइल फोन छीनकर स्कूटर लेकर दूर खड़े साथी के साथ बैठकर भाग निकला. फरियादी स्कूटर का नंबर और बदमाशों का हुलिया नहीं देख पाए थे. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है. इधर गोविंदपुरा थानांतर्गत शुक्रवारा मार्केट में सब्जी खरीदने पहुंचे अभिजीत मिश्रा की जेब से किसी ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया. चोरी गए मोबाइल की कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है. इसी प्रकार शिवाजी नगर में रहने वाले पुलिस कर्मचारी कृष्णदेव सिंह के घर के बाहर खड़ी कार के दो पहिये बदमाश चोरी कर ले गए. पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवक की बाइक चोरी शाहजहांनाबाद थानांतर्गत मंदर इंडिया कालोनी में रहने वाला अमन अहीर (23) मेडिकल दुकान पर काम करता है. बीती सत्ताईस जनवरी की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसने अपनी बाइक फिटनेट सेंटर के सामने खड़ी की और घर चला गया. अगली सुबह पहुंचा तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी. आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला तो उसने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. चोरी गई बाइक की कीमत दस हजार रुपए बताई गई है.

Next Post

ट्राले की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आटो 

Fri Jan 31 , 2025
भोपाल, 31 जनवरी. खजूरी सड़क इलाके में एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने आटो में टक्कर मार दी. टक्कर लगने से आटो में सवार किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर […]

You May Like