शराबबंदी करने से माफिया बेलगाम होंगे, बढ़ेगी कालाबाजारी: हेमंत कटारे

दतिया: मुख्यमंत्री ने शराब बंदी के नाम पर शराब को बढ़ावा देने का काम किया है। मुरैना में पटिया वाले बाबा और शनि मंदिर और दंदरौआ धाम उनकी नजर में आस्था का केंद्र नहीं हैं। वहां शराब बंदी क्यों नहीं की। जिन जगहों पर भी शराब बंदी की बात कही जा रही है, वहां अब शराब माफिया हावी होकर मनमाफिक दामों में शराब बेचेंगे और कालाबाजारी बढ़ेगी। यह बात मप्र विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

कटारे ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने पर उतारू है। जब से भाजपा सत्ता में आई तब से संविधान खतरे में है और मोदी से लेकर शाह तक संविधान को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री जो भी इन्वेस्टर मीट करते हैं उसमें लाखों करोड़ों रुपए खर्च होते हैं और जब भोपाल लौटते हैं तो कागजों का बंडल हाथ में होता है। प्रदेश को कुछ नहीं मिलता है। इन्वेस्टर मीट के नाम पर सिर्फ छलावा हो रहा है।

Next Post

देश का खजाना चंद अरबपतियों पर लुटाया जा रहा: केजरीवाल

Tue Jan 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर देश का खजाना चंद अरबपति दोस्तों पर लुटाने का आरोप लगाया है। श्री केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अहम मुद्दे पर आज एक चिट्ठी […]

You May Like