दूल्हे की शक्ल पसंद नहीं आई तो लड़की ने फेंक दी जयमाला

कहा – इससे शादी करने से अच्छा तो मैं मरना पसंद करूंगी
ग्वालियर: उटीला थाना क्षेत्र में दूल्हे की शक्ल देखकर दुल्हन का मूड खराब हो गया और उसने स्टेज पर जयमाला फेंक दी और शादी करने से मना कर दिया। आपको बता दें कि वर वधु पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी लड़की का कहना था कि उसको जो दूल्हे का फोटो दिखाया गया था उसमें लड़का अलग था जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पर उटीला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और उटीला थाना पुलिस ने लड़की को समझाया लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो वर और बधू दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ना स्वीकार करते हुए पुलिस को लिखित राजीनामा पेश किया। स्टेज पर जब लड़की जयमाला कार्यक्रम के लिए पहुंची तो उसने दूल्हे की शक्ल देखी और जयमाला डालने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि उसको जो फोटो दिखाई गई थी। उसमें लड़का अलग था और इस लड़के से तो वह बिल्कुल शादी नहीं करेगी।

Next Post

छात्रा से दुष्कर्म, मकान मालिक के भतीजे ने प्यार में दिया धोखा

Sat Apr 20 , 2024
ग्वालियर: एक आईटीआई की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिस मकान में वह किराए पर रहती थी उस मकान के मालिक के भतीजे ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया फिर धोखा देकर दुष्कर्म किया। तीन साल तक आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। घटना […]

You May Like