दो दुकानों में चोरों का धावा

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी में बेखौफ चोरों ने दो दुकानों में धावा बोलते हुए नगदी और दुकान में रखी सामाग्री पार कर दी। जानकारी के मुताबिक बिलहरी में संजय मटन शॉप चलाने वाले संचालक संजय नायक ने बताया की अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोडक़र नगदी करीब दो से तीन हजार रुपए और एलसीडी टीवी चुराकर ले गए।  बगल में ही ट्रेडर्स चलाने वाली संचालिका रचना राव ने बताया की जब वह दुकान आई तो ताला टूटा था अंदर इलेक्ट्रिक का सामान और टीवी सहित नगदी 10 हजार रुपए अज्ञात चोर के द्वारा चुरा ले गए।

Next Post

जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का 12 जनवरी को होगा आयोजन

Fri Jan 10 , 2025
रीवा: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन जिले के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा. जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक के परिसर में आयोजित जाएगा. समारोह […]

You May Like