दुमका :ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर में दो महिला समेत चार लोगों की मौत, छह घायल

दुमका, 04 जनवरी (वार्ता) झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में दो महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार कुछ लोग जा रहे थे। इस दौरान दासोरायडीह के समीप ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। मृतकों में शिव पहाड़ मुहल्ला निवासी संजय गुप्ता, उनकी पत्नी पूनम देवी, पुत्री मुस्कान और ऑटो रिक्शा चालक शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने मसानजोर गए थे। इसी क्रम में दासोरायडीह के समीप घर लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हुयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Next Post

योगी ने की महाकुंभ के लिए अयोध्या की तैयारियों की समीक्षा

Sat Jan 4 , 2025
अयोध्या 04 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिनमें से कई के अयोध्या भी आने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु अयोध्या में राम लला, हनुमान […]

You May Like