राष्ट्रीय उद्यान-जू का नर बाघ की मौत

भोपाल, 18 अप्रैल मध्यप्रदेश की राजधानी में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में नर बाघ पन्ना की मृत्यु हो गयी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बाघ पन्ना की 17 एवं 18 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि में मृत्यु हो गई। नर बाघ पन्ना को 28 मार्च को कान्हा टाइगर रिजर्व से 4 वर्ष की उम्र में भोपाल के वन विहार लाया गया था। नर बाघ पन्ना की वर्तमान में उम्र लगभग 14 वर्ष हो गई थी।

नर बाघ पन्ना का शवदाह वन संरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल वन विहार के संचालक, सहायक संचालक, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समक्ष पूर्ण सम्मान के साथ किया गया।

पोस्टमार्टम के दौरान आंतरिक अंगो के अवयवों के नमूने परीक्षण के लिये लेकर जांच करने को स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एन्ड हेल्थ, जबलपुर भेजे जा रहे हैं। मृत नर बाघ का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, एवं वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस. के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Next Post

नशीली कफ सिरप का परिवहन करने वाले दो आरोपी को सजा

Thu Apr 18 , 2024
विशेष न्यायाधीश ने सुनाई दस-दस वर्ष की सजा, एक लाख का जुर्माना नवभारत न्यूज रीवा, 18 अप्रैल, नशीली कफ सिरप का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपियों को दस-दस वर्ष का कारावास एवं एक-एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है. प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी […]

You May Like