दक्षिण कोरिया आधिकारिक तौर पर बना अति-वृद्ध समाज

सियोल 25 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया आधिकारिक तौर पर “अति-वृद्ध समाज” वाला देश बन गया है, जिसकी 20 फीसदी से अधिक आबादी अब 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की है। योनहाप समाचार एजेंसी ने देश के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के दक्षिण कोरियाई लोगों की संख्या वर्तमान में एक करोड़ 24 हजार है अथवा देश की कुल जनसंख्या 5 करोड़10 लाख 22 हजार का 20 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार सोमवार तक 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दक्षिण कोरियाई लोगों की संख्या 1 करोड़ 24 हजार थी, जो देश की कुल आबादी 5 करोड़10 लाख 22 हजार का 20 प्रतिशत है।

दक्षिण कोरिया में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयु समूह धीरे-धीरे पिछले कुछ वर्षों में 2008 में 10 प्रतिशत या 40 लाख 94 हजार से बढ़कर 2019 में 15 फीसदी से अधिक और फिर 2024 की शुरुआत में 19.05 फीसदी हो गया।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वे देश जहां 7 प्रतिशत से अधिक लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, “बूढ़ा समाज” हैं। इस आयु वर्ग के 14 प्रतिशत से अधिक लोगों को “वृद्ध समाज” माना जाता है। अंत में जिन देशों की 20 प्रतिशत से अधिक आबादी 65 वर्ष से अधिक उम्र की है, उन्हें “अति-वृद्ध समाज” के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

Next Post

राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य को बाघ देने की स्वीकृति जारी

Wed Dec 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 25 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य को बाघ हस्तांतरित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जारी […]

You May Like

मनोरंजन