छह शिकारी कच्चे एवं पके मांस के साथ गिरफ्तार

रायसेन, 22 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुदबई गांव में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर छह 6 शिकारियों को कच्चे और पके मांस सहित गिरफ्तार कर लिया है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार समर खान, ईशान खान, आबिद अली, उमर उद्दीन, अथर खान और बिलाल खान, ये सभी आरोपी कल देर रात्रि आरोपी समर खान के फार्म हाउस पर वन प्राणी का मांस खा रहे थे। उसी समय वन विभाग की टीम ने दबिश देकर सभी को धर दबोचा। आरोपियों के पास से वन विभाग की टीम को 56 कारतूस और दो बंदूकें जप्त की हैं। वन विभाग की टीम ने समर खान के फार्म हाउस को घेराबंदी करके यह सभी छह आरोपीयो को दबोच लिया है।सभी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन भागने में सफल नहीं हो सके और दबोच लिए गए। ये शिकार करने के बाद मांस खाने की तैयारी कर रहे थे।

वन विभाग ने आरोपियों के पास से कई किलो कच्चा मांस भी बरामद किया तो इनके पास से शिकार में उपयोग की गई मोटर साइकिल सहित बंदूके भी जप्त की है। वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कल देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

उज्जैन को तकनीकी, संस्कृति और आर्थिक शक्ति का बनायेंगे केन्द्र: यादव

Sun Dec 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन, 22 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन उज्जैन के निवासियों के लिए और हम सबके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। यह एक अलग इतिहास बनकर स्वर्णिम […]

You May Like

मनोरंजन