सिवनी, 20 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक गांव के किनारे एक कुआं में बाघ के गिर जाने से उसकी मौत हो गयी।
वन मंडल अधिकारी दक्षिण सामान्य वन मंडल एच. एस. मिश्रा ने बताया कि कुरई परिक्षेत्र के ग्राम भीमलटोला के समीप एक खेत के कुंए में बाघ का शव पानी में तैरता मिला है। सूचना मिलने के बाद उक्त बाघ को कुंए से बाहर निकाला जाकर पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संभावना है कि बाघ 18 दिसंबर की रात में गिर गया होगा। मृत मिले बाघ की उम्र लगभग 4 साल है।
Next Post
खरगोन में अवैध हथियार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Fri Dec 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email खरगोन 20 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस ने अवैध रुप से हथियार की परिवहन करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार थाना […]

You May Like
-
7 months ago
तड़ीपार शहर में कर रहे मौज
-
6 months ago
तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों ने भरी तेजस में उडान