भोपाल, 16 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रसिद्ध तबला वादक पदम विभूषण से सम्मानित उस्ताद डॉ. जाकिर हुसैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
श्री देवड़ा ने कहा कि डॉ. हुसैन का निधन संगीत जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। डॉ. हुसैन ने तबला वादन से दुनिया भर में पहचान बनाई है। उन्होंने संगीत से लोगों के दिल को छुआ। उनके निधन से संगीत की दुनिया में शून्य पैदा हो गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। उनकी संगीत विरासत हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।