धान खरीदी केन्द्र बडख़रा की व्यवस्था से प्रसन्न दिखे किसान

सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडख़रा में 9 दिसम्बर से शुरु हुई धान खरीदी, दो दिन में 600 क्विंटल की हुई खरीदी

नवभारत न्यूज

चुरहट 12 दिसम्बर। तहसील चुरहट अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र बडखऱा में बेहतर व्यवस्थाएं मिलने से किसान प्रसन्न दिखे। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडख़रा में 9 दिसम्बर से धान खरीदी का कार्य शुरू हुआ है। किसानों को स्लॉट बुकिंग के पश्चात 9 दिसम्बर से धान बिक्री की तारीख मिल रही है। दो दिनों में ही खरीदी केन्द्र बडख़रा में 600 क्विंटल धान की खरीदी का कार्य हो चुका है।

चर्चा के दौरान खरीदी केन्द्र में उपस्थित कई किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण धान की बंपर पैदावार हुई है। जिसके चलते काफी संख्या में किसान धान बिक्री के लिए पंजीयन कराने के पश्चात अब स्लॉट की बुकिंग करके निर्धारित तिथि को धान की बिक्री करने के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना था कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र बडख़रा में काफी बेहतर व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। जिससे किसान काफी प्रसन्न हैं। खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी टैंकर के माध्यम से बनाई गई है। इसके अलावा अच्छे से तौल हो और किसानों की धान जमा हो जाए इसके लिए भी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई गई हैं। किसानों को धान तौल के बाद जमा होते ही उन्हें तत्काल रसीद दी जा रही है। खरीदी केन्द्र बडख़रा के आसपास के गांवों के किसान यहां अपनी धान बिक्री करने के लिए लगातार आ रहे हैं। केन्द्र में किसानों की सुविधाओं का पर्याप्त ध्यान रखा गया है। जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। किसानों को किसी तरह की दिक्कतें न हों इसके लिए सहायक समिति प्रबंधक बीरभान सिंह भी लगातार ध्यान दे रहे हैं। उनके द्वारा किसानों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस वर्ष खरीदी केन्द्र में काफी बड़ा स्थान होने से किसानों को धान बिक्री करने में आसानी हो रही है।

००

क्या कहते हैं किसान

मैं धान खरीदी केन्द्र बडखऱा में धान बेंचने के लिए आया हूं। इस बार खरीदी केन्द्र की व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। गांव के अनुसार खरीदी केन्द्र में पाले बने हुए हैं। जिसमें किसान आसानी से खड़े होकर अपनी बारी आने पर धान की बिक्री बिना किसी परेशानी के कर रहे हैं।

जय सिंह, किसान मोहनिया

बडख़रा खरीदी केन्द्र में इस वर्ष व्यवस्था एक नंबर की है। उनके द्वारा आसानी के साथ अपनी धान की तौल कराकर जमा कर दी गई है। सभी किसान बिना किसी परेशानी के अपनी धान स्लॉट बुकिंग के बाद निर्धारित तिथि को जमा कर रहे हैं।

रामलल्लू पटेल, किसान मोहनिया

मेरा स्लॉट बुकिंग 12 दिसम्बर की थी। जिसके बाद मैं अपनी धान लेकर बडख़रा खरीदी केन्द्र में पहुंचा और आसानी के साथ तौल कराते हुए जमा कर दिया। धान जमा की रशीद भी सभी किसानों को दी जा रही है। व्यवस्थाएं खरीदी केन्द्र में काफी अच्छी हैं।

राममणि पटेल, किसान मोहनिया

आज स्लॉट बुकिंग की तारीख होने के कारण अपनी धान बिक्री करने के लिए लेकर खरीदी केन्द्र बडखऱा आए हुए हैं। खरीदी केन्द्र की व्यवस्था इस वर्ष काफी अच्छी है। खरीदी केन्द्र में काफी पर्याप्त स्थान है। जिसके चलते किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो रही है।

विवेक पाण्डेय, किसान बडख़रा 734

००

इनका कहना है

धान खरीदी केन्द्र सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडख़रा का इस बार खरीदी केन्द्र के लिए बडख़रा 740 में सीधी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किसानों के सुविधा के लिए इस बार करीब 7 एकड़ में व्यवस्था की गई है। 9 दिसम्बर से धान खरीदी केन्द्र शुरू हो गया है। 11 दिसम्बर तक 600 क्विंटल की खरीदी हुई है। धान खरीदी केन्द्र में जिले के किसान स्लाट बुक कर धान बेंच सकते हैं। अभी तक धान खरीदी केन्द्र में मोहनिया, अमरपुर, बडखऱा 734, बडख़रा 740, बडख़रा 739, बड़ोखर, कोष्टा, मिसिरगंवा, भेलकी, कुंआ, पैकिनिया, बूसी, चदैंनिया के किसान धान जमा करा चुके हैं।

वीरभान सिंह, सहायक समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडख़रा

००००००००

Next Post

भाजपा के 19 में से 13 मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी बाद हुई घोषणा 

Thu Dec 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email 6 मंडल अध्यक्ष फिलहाल होल्ड पर झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी मप्र के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन एवं बड़वानी, अलीराजपुर एवं झाबुआ के पर्यवेक्षक सत्येन्द्र भूषणसिंह की सहमति से जिला भाजपा मंे मंडल अध्यक्षों की […]

You May Like

मनोरंजन