सतना।शहर संभाग सतना अंतर्गत मुख्तियार गंज के पास बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण हेतु विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी, साथ ही डीलौरा और बदखर सेंट्रल जेल फीडर मे सुधार कार्य भी आगामी कुछ दिवस प्रस्तावित किया गया है।
इससे तत्समय व्यंकटेश मंदिर के पास मुख्तियार गंज चौक, विंध्य चेंबर, नई बस्ती, मैंहर बाइपास ,डीलौरा, सोनौरा, सेंट्रल जेल,बदखर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डीलौरा फीडर मे सुधार कार्य प्रस्तावित होने से मैंहर बाइपास ,डीलौरा, सोनौरा आदि क्षेत्रों में तत्समय विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मंडल ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।