राजभवन में सशस्त्र झंडा दिवस मना

भोपाल, 07 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज लगाया गया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के अतिरिक्त संचालक, सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने ध्वज लगाया। उन्होंने इस अवसर पर सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि प्रदान की।
श्री पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपनी क्षमता से बढ़कर अशंदान के भाव और भावनाओं के साथ अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के प्रदार्शन में सहभागी बनें।

Next Post

ट्रेक्टर से नहर में गिर जाने के चलते दो किसानों की मृत्यु

Sat Dec 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बड़वानी, 07 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसानों की नहर में गिर जाने के चलते मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम भामी में ट्रैक्टर […]

You May Like

मनोरंजन