तीन लोगों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर 17 नवम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मिले नर कंकालों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया और इस मामले में मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया है। मुख्तार ने अपने भाई आरिफ के प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या करने की बात कबूल की है।

पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने बताया आरिफ का मृतका की छोटी बेटी से प्रेम संबंध था जो मुख्तार को नागवार गुजरा। हत्या के आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना जारी है।

कुसमी थाना क्षेत्र में 27 सितंबर से मां कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (5) लापता थे। तीनों के नरकंकाल लगभग डेढ़ महीने बाद बलरामपुर थाना क्षेत्र के दहेजवार ग्राम से बरामद हुए। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Next Post

कैलिफोर्निया में क्लेड1 एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि

Sun Nov 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लॉस एंजिल्स 17 नवंबर (वार्ता) अमेरिका ने कैलिफोर्निया में क्लेड1 एमपॉक्स के अपने पहले मामले की पुष्टि की है। अमरीकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने शनिवार को यह घोषणा की। केन्द्र ने बताया कि कैलिफोर्निया राज्य […]

You May Like

मनोरंजन