अग्निकांड में झुलसे सेवक की मौत, उपचार के लिए ले जाया गया था मुंबई 

महाकाल मंदिर में 25 मार्च को होली पर्व के चलते भस्म आरती के दौरान हुआ था हादसा

 

उज्जैन। अग्नि में सेवक झुलस गए थे। घायलों में शामिल सेवक की उपचार के दौरान मुंबई में मौत हो गई। उन्हें एयरलिफ्ट से उपचार के लिए इंदौर से मुंबई ले जाया गया था। महाकाल मंदिर में 25 मार्च को होली पर्व के चलते भस्म आरती के दौरान आरती की कपूर थाली की लो से आग लग गई थी गर्भ ग्रह में चांदी की दीवार रंग गुलाल से खराब ना हो इसको लेकर लगाई गई हरि नेट में आग लग गई थी। सेवक झुलस गए थे। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। सेवक सत्यनारायण सोनी की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए मुंबई भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। 80 वर्षीय सत्यनारायण सोनी बाबा महाकाल के सच्चे सेवक थे भस्म आरती के लिए गर्भगृह में सफाई करना, पूजन सामग्री एकत्रित करना हो या किसी भी तरह का काम करना हो कभी पीछे नहीं हटते थे। भस्म आरती के दौरान बाबा की पूजा अर्चना कोई भी पुजारी करें उनका सहयोग बना रहता था।

Next Post

योगा आपस में जोड़ने का कार्य करता हैः डॉ हरिसिंह यादव

Wed Apr 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email – डी.बी. सिटी योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस मनाया ग्वालियर। डी.बी. सिटी योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान का ५८वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ हरि सिंह […]

You May Like

मनोरंजन