सुबह से मंडराए बादल, बूंदाबांदी का दौर चला

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदली मौसम की रंगत
 
 जबलपुर:  नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम की रंगत बदल गई। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। इस दौरान रूक-रूककर हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। बीच-बीच में सूर्यदेव भी निकलने को बेताब हुए लेकिन बादलों ने सूरज के तेवर उग्र नहीं होने दिए। मौसम विभाग के मुताबिक  नए पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के भी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने से मौसम की रंगत बदली है।  10 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि 10 अप्रैल के बाद एक बार गर्मी का असर बढऩे लगेगा। चिलचिलाती धूप लोगों को हलकान करेगी वहीं गर्म हवा भी झुलसाने लगेगी।
ऐसा रहा तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 40 और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई।  दक्षिण-पश्चिमी  हवाएं 4 से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
आज गर्जन के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बारिश को चेतावनी भी जारी की है। जबलपुर समेत संभाग के जिलों में आज गर्जन के साथ बारिश होने और वज्रपात के साथ झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना जाहिर की गई है।

Next Post

टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस अध्यक्ष को मनाने पहुंचे प्रत्याशी

Mon Apr 8 , 2024
पर नहीं दूर कर सके नाराजगी, देवेंद्र शर्मा ने प्रवीण पाठक के हाथ से नहीं खाई मिठाई ग्वालियर: ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक अपनी पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा की नाराजगी दूर करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक साहब सिंह […]

You May Like