ग्वालियर : ग्वालियर में दिनदहाड़े जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गोली मार दी। घायल हुए सगे दोनों भाइयों ने संजय गर्ग और दोलतचार्य नाम के व्यक्तियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के बरुआ गांव की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में रहने वाले दीपक चौहान खेती किसानी का काम करते है। दीपक चौहान का जमीन को लेकर संजय गर्ग और दौलतचार्य नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा है।
जब आज दीपक चौहान अपने घर के बाहर भाई विकास चौहान के साथ खड़े हुए थे। तभी आधा दर्जन के करीब हथियारलेस बदमाश वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए गोलियां चला दी। अचानक चली गोलियों से अफरा तफरी का माहौल बन गया और दोनों भाइयों के शरीर में गोलियां जा लगी। जिससे वहां घायल हो गए और उन्होंने अपनी छुपकर जान बचाई। बदमाश गोलियां मार कर फरार हो गए.
परिजन दोनों भाइयों को घायल हालत में जयारोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनकी जान खतरे से बाहर बताई है। घायल दीपक चौहान का आरोप है कि यहां फायरिंग संजय गर्ग और दौलतचार्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। संजय गर्ग और दौलतचार्य भूमाफिया है जिसे लेकर उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उन्होंने जान लेने की नीयत से गोलियां चलाई है।
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 26 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव दोपहर को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित वृहत बैठक में […]