नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को दूरसंचार ऑपरेटरों और उपकरण निर्माताओं से दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर काम करने की अपील की। श्री सिंधिया ने यहां एक विशेष सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें इन कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने इस बात […]

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के दाम बढ़ गये। गेहूं में भी तेजी रही। खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। चीनी के दाम कमोबेश स्थिर रहे। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का […]

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) डिजिटल लेनदेन में धोखाधड़ी रोकने के लिए रिजर्व बैंक ने गुरुवार को नये दिशा-निर्देश जारी किये जिसमें उस बैंक या गैर-बैंकिग संस्थान की जिम्मेदारी तय की गयी है जिसमें ग्राहक का अकाउंट है। भारतीय रिजर्व बैंक (डिजिटल लेनदेन के लिए ऑथेंटिकेशन प्रणाली) निर्देश, 2025 अगले साल […]

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न लेखापरीक्षा रिपोर्ट दाखिल करने की ‘निर्दिष्ट तिथि’ 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से आज जारी किए विज्ञप्ति के अनुसार आयकर अधिनियम, 1961 के किसी भी […]

पुणे, 25 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि अनिश्चित वैश्विक परिवेश के बीच भारतीय अर्थव्यस्था की मजबूती स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और घरेलू अर्थव्यवस्था की विस्तृत और मजबूत बुनियाद, जनसंख्या का स्वरूप और घरेलू मांग पर निर्भरता से अर्थव्यस्था को बल […]

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) रुपया लगातार चौथे दिन टूटता हुआ गुरुवार को नये ऐतिहासिक निचले स्तर 88.7675 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब भारतीय मुद्रा ने अपने निचले स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बुधवार को यह दो पैसे टूटकर 88.75 रुपये […]

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को तीन दिवसीय ताइवान एक्सपो इंडिया 2025 का उद्धाटन हुआ जिसमें प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्र की कई कंपनियों ने भारत में व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी है। इस प्रदर्शनी में 107 ताइवानी […]

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी में गुरुवार को को-ब्रांडेड ‘इंडिगो एसबीआई कार्ड’ पेश करने की घोषणा की। यह प्रीमियम क्रेडिट कार्ड दो वेरिएंट, ‘इंडिगो एसबीआई कार्ड’ और ‘इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट’ में लॉन्च किया […]

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका के साथ जारी व्यापार तनाव की चिंता में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 555.96 अंक (0.68 प्रतिशत) लुढ़ककर 81,159.68 […]

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) शहरी सहकारी बैंकों ( यूसीबी) के मंच राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी) ने शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन को तेज़ करने के लिए सीएससीई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एनयूसीएफडीसी की यहां गुरुवार […]