नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट विमान किराये का बकाया चुकाने के लिए लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को ऋण के बदले वरीयता के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करेगी। स्पाइसजेट की मंगलवार काे हुयी 41वीं आम बैठक में कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की […]

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) भारत और चार सदस्यीय यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ बुधवार से प्रभावी होने जा रहा व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टेपा) न केवल यूरोप के चार विकसित देशों के साथ वस्तुओं और सेवाओं के कारोबार को शुल्क और अन्य बाधाओं से मुक्त करने […]

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी ऑप्टिमस इंफ्राकॉम और अमेरिकी कंपनी ऑर्डिनरी थ्योरी ने स्मार्ट एंटरप्राइज हार्डवेयर और एकीकृत औद्योगिक समाधानों के विनिर्माण, बाजार विकास और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को एक संयुक्त उद्यम की घोषणा की। ऑप्टिमस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति […]

नयी दिल्ली, 30 सितम्बर (वार्ता) सोने और चांदी की लगातार चढ़ रही कीमतों के बीच विशेषज्ञों की उम्मीद है कि आने वाले समय में चांदी उत्पादन के काम में लगी कंपनियों के शेयरों में उछाल आ सकता है। चांदी ने इस साल अब तक 57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। […]

मुंबई, 30 सितंबर (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निकासी और वैश्विक कारकों को लेकर जारी चिंता के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार आठवें दिन गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इन आठ दिनों में 2,746 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का […]

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) एयरटेल बिजनेस ने देश की पहली एआई/एमएल (कृत्रिम बुद्धिमत्ता/मशीन लर्निंग) संचालित क्लाउड आधारित लोकेशन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने एयरटेल-स्काईलार्क प्रिसाइज पोजिशनिंग सेवा शुरू करने के लिए अमेरिकी कंपनी स्विफ्ट नेविगेशन के […]

गुरुग्राम, 30 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने विमान बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी एयरबस के साथ मिलकर मंगलवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया एविएशन प्रशिक्षण अकादमी में एक एडवांस्ड पायलट प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र एयर इंडिया और एयरबस की बराबर […]

मुंबई, 30 सितंबर (वार्ता) इंडियन रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आईआरए) ने सोमवार को वैश्विक आरईआईटी (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) में शामिल होने की घोषणा की है। वैश्विक संस्था में शामिल होने से आईआरए को वैश्विक स्तर पर विस्तार और अपने-आप को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। स्वीडन के स्टॉकहोम में […]

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और उद्योग महासंघ फिक्की द्वारा सोमवार को संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने निजी क्षेत्र द्वारा अनुसंधान एवं विकास पर व्यय बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित किया। कार्यशाला का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिक (एसएंडटी) गतिविधियों के लिए संसाधन […]

मुंबई, 30 सितंबर (वार्ता) रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। बीएससी का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.83 अंक की बढ़त के साथ 80,541.77 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 58.59 अंक यानी (0.07 प्रतिशत) […]