बुलावायो 07 फरवरी (वार्ता) बैरी मक्कार्थी (चार विकेट) और एंडी मैक्ब्राइन (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने एकमात्र टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को जिम्बाब्वे को 267 रन रोकने के बाद दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बनाकर मैच में वापसी कर ली […]

रुद्रपुर/नैनीताल, 07 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने रुद्रपुर के नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार को 38वीं राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि रुद्रपुर आने वाले समय में ओलंपिक इवेंट की दावेदारी के लिए तैयार है। श्रीमती आर्य ने कहा […]

नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) भारतीय एथलीट और खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोटापे से लड़ने के आह्वान का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरुक कर रहे है। भारतीय खेल विकास प्राधिकरण (साई) की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसी क्रम […]

गाले 07 फरवरी (वार्ता) एलेक्स कैरी (नाबाद 139) और कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 120) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट पर 330 का स्कोर खड़ा कर 73 रन की बढ़त के साथ मैच पर अपनी […]

मैड्रिड, 07 फरवरी (वार्ता) फेरान टोरेस की 30 मिनट में बनाई हैट्रिक की बदौलत एफसी बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 5-0 से हराकर कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। बर्सिलोना और वेलेंसिया के बीच गुरुवार को खेले गये मुकाबले में टोरेस ने तीसरे मिनट में पहला गोल […]

लीमा, 07 फरवरी (वार्ता) दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के फुटबॉल महासंघ ने पूर्व गोलकीपर ऑस्कर इबानेज़ को राष्ट्रीय टीम का अंतरिम प्रबंधक नियुक्त किया। फुटबॉल संघ ने गुरुवार को बताया कि 57 वर्षीय इबानेज जनवरी में निराशाजनक परिणामों के बाद बर्खास्त किये उरूग्वे के जॉर्ज फोसाती की जगह लेंगे। इबानेज […]

सिडनी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया को इसके अलावा मिचेल मार्श और मार्कस स्टॉयनिस की भी टीम से बाहर हो गये। मार्श पीठ […]

देहरादून, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल के हॉकी इवेंट के तीसरे दिन गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित कुल छह मुकाबले हुए। जिसमें महिला वर्ग में मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 3-2 से हराया। मध्य प्रदेश के लिए रितिका सिंह (49’, 55’) और कप्तान करिश्मा यादव (50’) ने गोल किए, जबकि ओडिशा […]

लखनऊ, (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। देहरादून में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के रोहित, नीरज चौहान, अमन सिंह यादव और मृणाल चौहान ने शानदार […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के दिल्ली रीजनल राउंड में फारवर्ड विशाल यादव की शानदार हैट्रिक की बदौलत पंजाब एफसी इस अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट के नेशनल फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। नेशनल फाइनल अप्रैल में गोवा में होगा। आज यहां फ्रंटियर फुटबॉल क्लब […]